सीमा पर परिंदों के चुगे की व्यवस्था भी कर रहे हैं बीएसएफ के जवान
सीमा पर परिंदों के चुगे की व्यवस्था भी कर रहे हैं बीएसएफ के जवान
जैसलमेर, 14 जून (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने विशेष मिशन ‘दाना-पानी’ शुरू किया है जिसके तहत वह जैसलमेर से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा पर परिंंदों के लिए चुगे एवं पानी की व्यवस्था कर रहा है।
सीमा सुरक्षा बल के उपमहानिरीक्षक आर के नेगी ने बताया कि इस विशेष पहल का उद्देश्य सीमावर्ती इलाके में पक्षियों को इस भीषण गर्मी के प्रकोप से बचाना है। उन्होंने कहा कि इसके तहत सीमा सुरक्षा बल ने पक्षियों के लिए अपने यहां ही दाने और पानी की पूरी व्यवस्था की है तथा सुबह-शाम इन पक्षियों को दाना-पानी दिया जाता है।
अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ इन पक्षियों को दाना-पानी तो दे ही रहा है, साथ ही सरहद के पास के गांवों और ढाणियों में रहने वाले लोगों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहता है । उनका कहना था कि बल इन गांवों में भी पानी की किल्लत होने पर अपने टैंकर से पानी पहुंचाता है।
उल्लेखनीय है कि सीमावर्ती इलाका इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है।
भाषा सं कुंज राजकुमार

Facebook


