बीएसएफ ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट 5.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की

Ads

बीएसएफ ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट 5.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की

  •  
  • Publish Date - June 10, 2023 / 12:54 PM IST,
    Updated On - June 10, 2023 / 12:54 PM IST

चंडीगढ़, 10 जून (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई 5.5 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है। बल के एक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने शनिवार तड़के करीब चार बजे पाकिस्तान की ओर से ड्रोन आते देखा और उसे रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि राय गांव के एक खेत में कुछ भारी वस्तु गिरने की आवाज सुनाई दी और जवानों ने घटनास्थल पर खोज शुरू कर दी।

प्रवक्ता ने कहा कि तलाश के दौरान, उन्हें मादक पदार्थों से भरा बैग मिला।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल