बीएसएफ ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर हेरोइन, हथियार और विस्फोटक बरामद किये

Ads

बीएसएफ ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर हेरोइन, हथियार और विस्फोटक बरामद किये

  •  
  • Publish Date - January 12, 2022 / 08:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

अमृतसर, 12 जनवरी (भाषा) बीएसएफ ने बुधवार को पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर हेरोइन, हथियार और विस्फोटक जब्त किये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सैनिकों ने तड़के फिरोजपुर सेक्टर में सीमा बाड़बंदी से पहले संदिग्ध आवाजाही देखी।

बयान में कहा गया है कि संदिग्ध इलाके में तलाशी अभियान के दौरान 6.3 किलोग्राम वजन के हेरोइन के छह पैकेट, एक पिस्तौल, एक मैग्जीन और 50 कारतूस मिले।

इसी सेक्टर में एक अन्य घटना में तलाशी अभियान के दौरान एक किलोग्राम से अधिक वजन वाला हेरोइन का एक पैकेट मिला।

तीसरे मामले में, सीमा पर ही अमृतसर सेक्टर में एक पिस्तौल, एक मैग्जीन और पांच कारतूस मिले।

भाषा जोहेब माधव

माधव