पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में बीएसएफ ने 200 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की

Ads

पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में बीएसएफ ने 200 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की

  •  
  • Publish Date - December 26, 2021 / 08:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

फिरोजपुर (पंजाब), 26 दिसंबर (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने रविवार को फिरोजपुर सेक्टर में दो अलग-अलग मामलों में 200 करोड़ रुपये मूल्य की 40 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह बरामदगी उसी क्षेत्र में 10 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए जाने के एक दिन बाद हुई है। पहले मामले में रविवार को 101 बटालियन से जुड़े जवानों ने सीमा चौकी मियांवली उत्तर के पास 22 पैकेटों में छुपाकर रखी गई 34 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 170 करोड़ रुपये आंकी गई है।

दूसरे मामले में, 116 बटालियन के जवानों ने सीमा चौकी मोहम्मदी वाला के पास से 30 करोड़ रुपये मूल्य के छह किलोग्राम हेरोइन के छह पैकेट जब्त किए। शनिवार को 136 बटालियन के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे बैरक के पास 10.852 किलोग्राम वजन के हेरोइन के 11 पैकेट बरामद किए थे।

भाषा सुरभि सुरेश

सुरेश