बीएसएफ ने पंजाब के गुरदासपुर से छह किलोग्राम हेरोइन जब्त की

Ads

बीएसएफ ने पंजाब के गुरदासपुर से छह किलोग्राम हेरोइन जब्त की

  •  
  • Publish Date - August 30, 2023 / 10:23 AM IST,
    Updated On - August 30, 2023 / 10:23 AM IST

चंडीगढ़, 30 अगस्त (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में गुरदासपुर जिले के सीमावर्ती गांव दोस्तपुर से छह किलोग्राम से अधिक हेरोइन और अफीम का एक पैकेट बरामद किया है। सुरक्षाबल के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ ने मंगलवार शाम तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारी ने कहा कि 6.30 किलोग्राम वजन वाले हेरोइन के छह पैकेट और बैटरी के कवर में छिपाई गई 70 ग्राम अफीम का एक पैकेट बरामद किया गया।

भाषा खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल

नेत्रपाल