बसपा ने पंजाब में फरीदकोट, गुरदासपुर सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

बसपा ने पंजाब में फरीदकोट, गुरदासपुर सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

बसपा ने पंजाब में फरीदकोट, गुरदासपुर सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की
Modified Date: April 20, 2024 / 08:28 pm IST
Published Date: April 20, 2024 8:28 pm IST

होशियारपुर (पंजाब), 20 अप्रैल (भाषा) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पंजाब में फरीदकोट और गुरदासपुर सीट के लिए शनिवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।

पार्टी के केंद्रीय समन्वयक विपुल कुमार ने कहा कि गुरबख्श सिंह चौहान फरीदकोट से चुनाव लड़ेंगे जबकि राज कुमार जनोत्रा गुरदासपुर से बसपा के उम्मीदवार हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में शेष निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शीघ्र ही की जायेगी।

बसपा की पंजाब इकाई के प्रमुख जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि फरीदकोट जिला प्रमुख के रूप में चौहान का पार्टी के प्रति लंबे समय से समर्पण भाव रहा है।

मायावती के नेतृत्व वाली पार्टी पहले ही होशियारपुर, फिरोजपुर, संगरूर, पटियाला और जालंधर के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

पंजाब की 13 लोकसभा सीट के लिए एक जून को मतदान होगा।

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में