मायावती ने की राजस्थान, मप्र और छत्तीसगढ़ के प्रभारियों की छुट्टी, इन्हें दी जिम्मेदारी
मायावती ने की राजस्थान, मप्र और छत्तीसगढ़ के प्रभारियों की छुट्टी, इन्हें दी जिम्मेदारी
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कई नेताओं की विभिन्न प्रभार से छुट्टी कर दी है। उन्होंने इन पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीर सिंह को भी हटा दिया गया है, जबकि रामजी लाल पार्टी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
जिन राज्यों में विधान सभा चुनाव होने हैं, वहां भी मायावती ने बदलाव किया है। मध्य प्रदेश में अशोक सिद्धार्थ को पार्टी का नया प्रभारी बनाया है। राज्य सभा के सांसद अशोक मायावती के भरोसेमंद माने जाते हैं। वे कर्नाटक और केरल के भी प्रभारी हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ का भी प्रभारी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें : बिहार सरकार ने की एससी/एसटी कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण दिए जाने की घोषणा
इसी तरह पूर्व राज्य सभा सांसद मुनकाद अली को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है। मुनकाद अली को यूपी के अलीगढ़ और आगरा मंडल का भी कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। जबकि अतर सिंह राव को हरियाणा और पंजाब का प्रभार दिया गया है। वहीं दिनेश चंद्र को बिहार में बीएसपी का नया प्रभारी बना दिया गया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


