बडगाम में किशोरी की हत्या मामलाः मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने परिवार से मिलकर जताया शोक

बडगाम में किशोरी की हत्या मामलाः मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने परिवार से मिलकर जताया शोक

बडगाम में किशोरी की हत्या मामलाः मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने परिवार से मिलकर जताया शोक
Modified Date: May 26, 2026 / 04:41 pm IST
Published Date: May 26, 2026 4:41 pm IST

श्रीनगर, 26 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को बडगाम में मृत पाई गई 12 वर्षीय बच्ची के घर जाकर उसके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

बडगाम जिले के गलवानपोरा इलाके में इस बच्ची के लापता होने की सूचना मिलने के एक दिन बाद रविवार को उसका शव बरामद किया गया था।

अपनी दौरे के दौरान अब्दुल्ला ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार का ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना ने समाज को भीतर तक झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों के लिए सभ्य समाज में कोई जगह नहीं है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के साथ कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।

पुलिस ने इस मामले में बच्ची के एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया है।

भाषा

खारी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में