मंत्रिमंडल ने जल क्षेत्र में भारत, जापान के बीच हुए सहयोग ज्ञापन को मंजूरी दी

मंत्रिमंडल ने जल क्षेत्र में भारत, जापान के बीच हुए सहयोग ज्ञापन को मंजूरी दी

मंत्रिमंडल ने जल क्षेत्र में भारत, जापान के बीच हुए सहयोग ज्ञापन को मंजूरी दी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: March 23, 2021 11:08 am IST

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल संसाधन के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच हुए सहयोग ज्ञापन (एमओसी) को मंगलवार को मंजूरी प्रदान कर दी ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई।

यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, बैठक में मंत्रिमंडल को जल संसाधन के क्षेत्र में जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग तथा जापान के भूमि, आधारभूत संरचना, परिवहन और पर्यटन मंत्रालय के जल और आपदा प्रबंधन ब्यूरो के बीच हस्ताक्षर हुए सहयोग ज्ञापन (एमओसी) से अवगत कराया गया।

दोनों देशों के बीच सूचना, ज्ञान, प्रौद्योगिकी और विज्ञान आधारित अनुभव के आदान-प्रदान को बढ़ाने के साथ-साथ संयुक्त परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए इस सहयोग पत्र पर हस्ताक्षर किये गए हैं।

एमओसी का लक्ष्य जल और डेल्टा प्रबंधन तथा जल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को विकसित करना है। इससे जल सुरक्षा, बेहतर सिंचाई सुविधा और जल संसाधन विकास में स्थायित्व का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी ।

भाषा दीपक

दीपक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में