मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है: तमिलनाडु के मंत्री के. ए. सेंगोत्तैयान

मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है: तमिलनाडु के मंत्री के. ए. सेंगोत्तैयान

मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है: तमिलनाडु के मंत्री के. ए. सेंगोत्तैयान
Modified Date: May 18, 2026 / 01:09 am IST
Published Date: May 18, 2026 1:09 am IST

कोयंबटूर/चेन्नई, 17 मई (भाषा) तमिलनाडु के वित्त मंत्री के. ए. सेंगोत्तैयान ने रविवार को कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और इसे चरणबद्ध तरीके से किया जा सकता है।

कोयंबटूर हवाई अड्डे पर तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के वरिष्ठ नेता सेंगोत्तैयान ने मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना और मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बागी सदस्यों को शामिल किए जाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर पत्रकारों से कहा कि शुरुआत में एक छोटा मंत्रिमंडल बनाने की परंपरा लंबे समय से प्रचलित है।

सेंगोत्तैयान ने कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने भी शुरुआत में केवल सात मंत्रियों को शामिल किया था और बाद में चरणबद्ध तरीके से अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था।

सेंगोत्तैयान के इस बयान से संकेत मिलता है कि तमिलनाडु में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार जैसे मामले मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार हैं और इस पर निर्णय लेने का अधिकार केवल उन्हीं के पास है।

भाषा

यासिर जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में