BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

MP Crime News: सब्जियों के बीच छिपाकर ड्राइवर ले जा रहा था ये सामान, देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश, युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP Crime News: मंदसौर जिले की पुलिस ने सब्जियों की आड़ में की जा रही 324 किलो डोडाचूरा तस्करी का पर्दाफाश किया है।

MP Crime News/Image Credit: IBC24.in

MP Crime News/Image Credit: IBC24.in

karan nepali
Published: 17 May 2026 | 11:37 pmModified: 17 May 2026 | 11:39 pm
HIGHLIGHTS
  1. गरोठ थाना पुलिस को अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है।
  2. पुलिस ने सब्जियों की आड़ में की जा रही 324 किलो डोडाचूरा तस्करी का पर्दाफाश किया है।
  3. जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 49 हजार 500 रुपए बताई जा रही है।

MP Crime News: मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ थाना पुलिस को अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सब्जियों की आड़ में की जा रही 324 किलो डोडाचूरा तस्करी का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 49 हजार 500 रुपए बताई जा रही है। आरोपी पिकअप वाहन में ऊपर सब्जियां भरकर नीचे विशेष तरीके से डोडाचूरा छिपाकर ले जा रहा था, ताकि पुलिस को शक न हो।

पुलिस को कैसे मिली सफलता?

जानकारी के अनुसार गरोठ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक RJ17 GB 2340 में अवैध मादक पदार्थ की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली। शुरुआती जांच में वाहन में बैंगन, फूलगोभी, बंदगोभी, भिंडी और करेला जैसी सब्जियों से भरी प्लास्टिक की थैलियां दिखाई दीं, (MP Crime News) लेकिन गहन जांच करने पर सब्जियों के नीचे बनाई गई विशेष स्कीम में छिपाकर रखे गए 16 प्लास्टिक कट्टे मिले। कट्टों की जांच करने पर उनमें भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा भरा मिला।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

MP Crime News: पुलिस ने कुल 324 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त कर वाहन चालक असरब उर्फ अशरफ पिता इस्माइल मंसूरी, उम्र 26 वर्ष निवासी मेलखेड़ा थाना शामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। (MP Crime News) फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी ने दी मामले की जानकारी

थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। वाहन में ऊपर सब्जियां रखकर नीचे विशेष तरीके से 16 कट्टों में डोडाचूरा छिपाकर तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने 324 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। (MP Crime News) मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आगे की जांच जारी है।

इन्हे भी पढ़ें:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Youth Arrested with 324 kg Doda Chura

शहर की खबरें

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm