कनाडा ने भारत में अपने राजनयिक मिशन में कर्मचारियों की संख्या में कटौती की

Ads

कनाडा ने भारत में अपने राजनयिक मिशन में कर्मचारियों की संख्या में कटौती की

  •  
  • Publish Date - April 13, 2024 / 01:11 AM IST,
    Updated On - April 13, 2024 / 01:11 AM IST

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) कनाडा ने भारत में अपने राजनयिक मिशन में तैनात भारतीय कर्मचारियों की संख्या कम कर दी है।

कनाडा उच्चायोग के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा, ”मैं पुष्टि करता हूं कि कनाडा सरकार ने भारत में अपने राजनयिक मिशन में कर्मचारियों की संख्या में कटौती की है।”

उन्होंने कहा कि भारत में राजनयिक मिशन में कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने का निर्णय आवश्यक था।

प्रवक्ता ने कहा कि उच्चायोग भारत में अपने स्थानीय कर्मचारियों के समर्पण और सेवा के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

भाषा जितेंद्र देवेंद्र

देवेंद्र