कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी की भारत यात्रा ने नवीनीकृत साझेदारी की मजबूत नींव रखी : मोदी

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी की भारत यात्रा ने नवीनीकृत साझेदारी की मजबूत नींव रखी : मोदी

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी की भारत यात्रा ने नवीनीकृत साझेदारी की मजबूत नींव रखी : मोदी
Modified Date: March 3, 2026 / 10:51 pm IST
Published Date: March 3, 2026 10:51 pm IST

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की हाल में संपन्न हुई भारत यात्रा ने दोनों देशों के बीच वास्तव में नवीनीकृत साझेदारी के लिए एक मजबूत नींव रखी है।

मोदी ने यह भी कहा कि वह दोनों देशों के लोगों के लिए विश्वास, विकास, नवाचार और साझा समृद्धि से परिभाषित भविष्य के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री कार्नी के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने यह बात कार्नी द्वारा ‘एक्स’ पर पोस्ट किये गए एक वीडियो के जवाब में कही, जिसमें उनकी यात्रा के कुछ प्रमुख क्षणों को पेश किया गया है।

कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनकी भारत यात्रा केवल दोनों देशों की साझेदारी का नवीनीकरण नहीं है, बल्कि दो आत्मविश्वासी देशों के बीच नयी महत्वाकांक्षा के साथ एक विस्तार है, जो भविष्य के लिए अपना मार्ग स्वयं तय कर रहे हैं।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री कार्नी आप बिलकुल सही हैं। आपकी यात्रा ने एक सच्ची नवीनीकृत साझेदारी के लिए एक मजबूत नींव रखी है। मैं आपके साथ मिलकर दोनों देशों के लोगों के लिए विश्वास, विकास, नवाचार और साझा समृद्धि से परिभाषित भविष्य के निर्माण के लिए उत्सुक हूं।’’

कनाडा के प्रधानमंत्री 27 फरवरी से दो मार्च तक भारत यात्रा पर थे, इस दौरान भारत और कनाडा ने यूरेनियम और महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति पर महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए और जल्द ही एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को पूरा करने पर सहमति जताई।

भाषा शफीक सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में