केरल में विधायक थॉमस के थॉमस के खिलाफ मामला दर्ज

केरल में विधायक थॉमस के थॉमस के खिलाफ मामला दर्ज

केरल में विधायक थॉमस के थॉमस के खिलाफ मामला दर्ज
Modified Date: December 15, 2022 / 06:46 pm IST
Published Date: December 15, 2022 6:46 pm IST

अलाप्पुझा, 15 दिसंबर (भाषा) केरल पुलिस ने कुट्टनाड के विधायक और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता थॉमस के थॉमस और उनकी पत्नी के खिलाफ पार्टी की एक स्थानीय महिला नेता के साथ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की नेता आरबी जिशा की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जीशा ने आरोप लगाया कि नौ दिसंबर को जिले के हरिपद में आयोजित राकांपा की बैठक के दौरान विधायक ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक अपशब्द कहे।

पुलिस ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”हमने भातीय दंड संहिता की धारा 294 (बी), 354, 323 और एससी/एसटी कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।”

दो महीने पहले, अलाप्पुझा में विधायक के खिलाफ एक अन्य महिला नेता ने भी मामला दर्ज कराया था और आरोप लगाया था कि विधायक ने किसी विवाद को लेकर उन पर हमला किया था।

भाषा नोमान संतोष

संतोष


लेखक के बारे में