सीबीआई ने रिश्वतखोरी मामले में दिल्ली के डाक अधीक्षक को गिरफ्तार किया
सीबीआई ने रिश्वतखोरी मामले में दिल्ली के डाक अधीक्षक को गिरफ्तार किया
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को राजधानी में एक डाक अधीक्षक को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डाक विभाग के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आरोपी अधिकारी को ‘‘शिकायतकर्ताओं से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।’’
एजेंसी ने बताया कि उसने 17 अप्रैल को मामला दर्ज किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने शिकायतकर्ताओं से दूसरी शाखा में स्थानांतरण को रोकने और उनकी छुट्टी मंजूर करने के लिए 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।
सीबीआई ने बताया कि आरोपी ने 20,000 रुपये की कुल रिश्वत में से 10,000 रुपये का आंशिक भुगतान स्वीकार करने पर सहमति जताई थी।
बयान में कहा गया है, ‘‘शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एजेंसी ने उसी दिन जाल बिछाया और ‘‘आरोपी को 20,000 रुपये की कुल रिश्वत में से 10,000 रुपये आंशिक भुगतान के रूप में स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ा।’’
सीबीआई ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।
भाषा संतोष अविनाश
अविनाश

Facebook


