सीबीआई ने करूर भगदड़ मामले में टीवीके प्रमुख विजय को पूछताछ के लिए दोबारा तलब किया

सीबीआई ने करूर भगदड़ मामले में टीवीके प्रमुख विजय को पूछताछ के लिए दोबारा तलब किया

सीबीआई ने करूर भगदड़ मामले में टीवीके प्रमुख विजय को पूछताछ के लिए दोबारा तलब किया
Modified Date: March 10, 2026 / 03:34 pm IST
Published Date: March 10, 2026 3:34 pm IST

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय को करूर भगदड़ मामले में 15 मार्च को दोबारा तलब किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी ने जनवरी में विजय से दो बार पूछताछ की थी और नौ मार्च को अभिनेता को फिर से तलब किया था, लेकिन उन्होंने इसे 15 दिनों के लिए टालने का अनुरोध किया था।

अधिकारियों ने बताया कि अभिनेता विजय ने आगामी विधानसभा चुनावों के कारण राजनीतिक व्यस्तताओं का हवाला देते हुए यह भी आग्रह किया था कि पूछताछ चेन्नई या तमिलनाडु के किसी कार्यालय में की जाए।

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने अब विजय को 15 मार्च को दिल्ली स्थित एजेंसी मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने करूर से द्रमुक विधायक सेंथिल बालाजी को भी 17 मार्च को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है।

राज्य के पूर्व मंत्री बालाजी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह 17 मार्च को सीबीआई के सामने पेश होकर करूर भगदड़ त्रासदी के संबंध में अपना पक्ष रखना चाहते हैं।

उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद सीबीआई ने एसआईटी से मामला अपने हाथ में ले लिया था, और वह 27 सितंबर, 2025 को तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ से संबंधित मामले में सबूत जुटा रही है।

इस भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हुए।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में