CBSE Board Exam 2026: आज से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा, 43 लाख से ज्यादा छात्र होंगे शामिल, एग्जाम से पहले पढ़ें ये नियम

CBSE Board Exam 2026: आज से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा, 43 लाख से ज्यादा छात्र होंगे शामिल, एग्जाम से पहले पढ़ें ये नियम

CBSE Board Exam 2026: आज से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा, 43 लाख से ज्यादा छात्र होंगे शामिल, एग्जाम से पहले पढ़ें ये नियम

CBSE Board Exam 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 17, 2026 / 06:28 am IST
Published Date: February 17, 2026 6:25 am IST
HIGHLIGHTS
  • इस साल CBSE बोर्ड परीक्षा में रिकॉर्ड 43.6 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल
  • देशभर में 15,649 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
  • सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक, प्रवेश 10:00 बजे तक ही

नई दिल्ली: CBSE Board Exam 2026 आज से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है। आज कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों पेपर शुरू होंगे। इस साल कुल 43,67,870 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिससे स्कूलों और परीक्षा केंद्रों पर खासा उत्साह और हलचल देखने को मिल रही है।

CBSE Board Exam 2026 परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम

10वीं की परीक्षा की शुरुआत गणित बेसिक और गणित स्टैंडर्ड पेपर से होगी। वहीं 12वीं की परीक्षा बायोटेक्नोलॉजी, उद्यमिता और शॉर्टहैंड विषय से शुरू होगी। बोर्ड के मुताबिक 10वीं में 25,08,319 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं, जिनमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं। 12वीं में 18,59,551 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 10,27,552 छात्र और 8,31,999 छात्राएं हैं।

देशभर में परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 10वीं के लिए 8075 परीक्षा केंद्र और 12वीं के लिए 7574 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान रखा गया है।

देशभर में 15,649 परीक्षा केंद्र

परीक्षाओं के लिए देशभर में 15,649 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 10वीं के लिए 8,075 और 12वीं के लिए 7,574 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा। छात्रों को सुबह 10.00 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।

परीक्षा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • किसी एक सवाल पर ज्यादा समय मत लगाएं।
  • अगर कोई प्रश्न कठिन लगे तो उसे छोड़कर आगे बढ़ें और बाद में वापस आएं।
  • डायग्राम साफ और सही लेबल के साथ बनाएं।
  • आखिरी 10–15 मिनट जरूर बचाकर रखें, ताकि अपने जवाब दोबारा चेक कर सकें।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं

  • सीबीएसई एडमिट कार्ड
  • नीला बॉलपॉइंट पेन
  • पारदर्शी ज्योमेट्री बॉक्स
  • पेंसिल, रबर और शार्पनर
  • पारदर्शी पानी की बोतल
  • साधारण घड़ी

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।