Gwalior Masala Milawat News : मुनाफे के लिए आपकी सेहत से खिलवाड़! लाल मिर्च और धनिया मसाला में मिला रहे ऐसी जानलेवा चीज़, भनक लगते ही प्रशासन ने लिया तगड़ा एक्शन

ग्वालियर के हॉस्पिटल रोड स्थित गजानन ट्रेडिंग पिसाई केंद्र पर प्रशासन ने छापेमारी कर भारी मात्रा में मिलावटी मसाले जब्त किए। दुकान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दुकान को सील कर दिया गया।

Gwalior Masala Milawat News  : मुनाफे के लिए आपकी सेहत से खिलवाड़! लाल मिर्च और धनिया मसाला में मिला रहे ऐसी जानलेवा चीज़, भनक लगते ही प्रशासन ने लिया तगड़ा एक्शन

Gwalior Masala Milawat News / Image Source : AI

Modified Date: February 16, 2026 / 11:51 pm IST
Published Date: February 16, 2026 11:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर में गजानन ट्रेडिंग पिसाई केंद्र पर प्रशासन की टीम ने मिलावटी मसालों के खिलाफ छापेमारी की।
  • जांच में लाल मिर्च, धनिया और गरम मसाला में लकड़ी के बुरादे का इस्तेमाल पाया गया।
  • गंभीर अपराध को देखते हुए दुकान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर सील कर दिया गया।

ग्वालियर : Gwalior Masala Milawat News  मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले के हॉस्पिटल रोड स्थित ‘गजानन ट्रेडिंग पिसाई केंद्र’ पर प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मसाला पिसाई चक्की पर छापेमारी के दौरान मिलावटखोरी के काले खेल का पर्दाफाश हुआ है। टीम ने मौके से भारी मात्रा में मिलावटी मसालों को जब्त किया है।

लकड़ी का बुरादे का किया जा रहा था इस्तेमाल

जांच के दौरान टीम ने पाया कि चक्की पर लाल मिर्च, धनिया और गरम मसाला पाउडर तैयार करने के लिए भारी मात्रा में लकड़ी के बुरादे का इस्तेमाल किया जा रहा था। मिलावटखोर मसालों का वजन बढ़ाने और मुनाफा कमाने के लिए इस खतरनाक चूरे को मसालों में पीस रहे थे।  Gajanan Trading Raid Gwalior खाद्य विभाग की टीम ने जब मौके पर सैंपल्स की जांच की, तो मिलावट की पुष्टि हो गई। यह बुरादा सेहत के लिए बेहद हानिकारक है और इसके सेवन से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

तत्काल प्रभाव से दुकान का लाइसेंस निरस्त

इस गंभीर अपराध को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत सख्त कदम उठाए हैं। गजानन ट्रेडिंग पिसाई केंद्र का पंजीयन (लाइसेंस) तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है और दुकान को पूरी तरह सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनता के स्वास्थ्य के साथ

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.