केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग सुविधा, वित्तीय सुरक्षा से जोड़ा : शाह
केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग सुविधा, वित्तीय सुरक्षा से जोड़ा : शाह
नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि ‘पीएम आवास’ और जन-धन जैसी केंद्रीय योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग सुविधा, वित्तीय सुरक्षा और स्वरोजगार से जोड़ा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के मौके पर, शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि गरीब कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा, ‘‘गरीब कल्याण के 12 साल में, सरकार ने अन्न योजना, पीएम आवास, जन-धन, मुद्रा ऋण, पीएम स्वनिधि जैसी कल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग सुविधा, वित्तीय सुरक्षा और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा है।’’
शाह ने कहा, ‘‘बुनियादी सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर जीवन स्तर के जरिए देश के गरीबों को आर्थिक मुख्यधारा से जोड़कर ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव का निर्माण किया जा रहा है।’’
भाषा सुभाष माधव
माधव

Facebook


