Vande Bharat: चमोली टनल हादसे में 7 लोगों की हुई मौत, छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों ने भी गंवाई जान, आखिर कैसे हुआ हादसा?
Chamoli Tunnel Accident Update: चमोली के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में पानी और मलबा भरने से 7 लोगों की मौत हो गई।

Chamoli Tunnel Accident Update/Image Credit: X Handle
- चमोली में निर्माणाधीन टनल में पानी और मलबा भरने से 7 लोगों की मौत हो गई।
- हादसे के समय टनल में कुल 22 लोग फंसे थे जिसमें 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया था।
- टनल में अभी भी 3 लोग फंसे हैं और उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
Chamoli Tunnel Accident Update: देहरादून: उत्तराखंड में चमोली के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में पानी और मलबा भरने से 7 लोगों की मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे की है और टनल में अभी भी 3 लोग फंसे हैं।
उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। हादसे के समय टनल में कुल 22 लोग फंसे थे जिसमें 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। टनल के अंदर पानी और मलबा आने से रेस्क्यू में दिक्कत हो रही है। NDRF, SDRF, ITBP और प्रशासन की टीमें लगातार बचाव में जुटी हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने टनल के अंदर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।
Chamoli Tunnel Accident Update: इसके बाद अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। घायलों में झारखंड के 6, छत्तीसगढ़ के 2 और पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार व पश्चिम बंगाल का 1-1 व्यक्ति घायल है वहीं, मृतकों में उत्तर प्रदेश के 3, उत्तराखंड के 2 और छत्तीसगढ़ के 2 मजदूर शामिल हैं। सीएम धामी ने हादसे की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपए की मदद दी जाएगी।
https://www.youtube.com/live/s9AI5KvA-KA?si=vWA9_2ZPGXOd4gxm
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: ‘तिरंगा जिसके हाथ.. देश उसके साथ’, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, क्या तिरंगा यात्रा सियासी मुद्दा बनाना है सही?
- Uttar Pradesh News : अब Gen-Z के लेंस से दिखेगा योगी सरकार का UP मॉडल! ‘उत्तर प्रदेश संदेश’ में होगा बड़ा बदलाव
- IFS Nidhi Tiwari PM Modi PS : कौन हैं प्रधानमंत्री मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी IFS निधि तिवारी?.. जानें BHU में स्नातक से लेकर UPSC तक कैसा रहा सफर
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Chamoli Tunnel Accident Update

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm