रायपुर। राजगढ़ में एक बीजेपी नेता पर आरोप है कि वो दीनदयाल रसोई योजना का गेहूं कृषि मंडी में समर्थन मूल्य पर बेचने पहुंच गए। जो गेहूं गरीबों को पांच रुपये किलो मिलता है उसको बीजेपी नेता मंडी में बेच रहा था।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में IBC24 का महा सर्वे: कांग्रेस पर जनता का भरोसा, शिवराज से उठा विश्वास
ये भी पढ़ें- शिक्षाकर्मियों के प्रमोशन का रास्ता खुला, सरकार ने निकाला फार्मूला
दीन दयाल रसोई योजना कैंटीन के ठेकेदार बीजेपी के प्रदेश कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के प्रभारी हेमंत जोशी पर आरोप लगा है। गरीबों को मिलने वाला गेहूं कृषि मंडी में बेचा जा रहा था।
ये भी पढ़ें- गंगरेल में क्रूज, स्टार होटल और वुडन कॉटेज दिलाएंगे गोवा का अहसास
तहसीलदार और एसडीएम को जब सूचना मिली तो कई अधिकारी कृषि मंडी पहुंच गए और सरकारी गेहूं को वाहन के साथ जब्त कर लिया। रंगेहाथ सरकारी गेहूं पकड़े जाने के बाद भी बीजेपी नेता हेमंत जोशी खुद को बेकसूर बता रहे हैं।
वेब डेस्क, IBC24