चेन्नई: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में टीवीके पदाधिकारी गिरफ्तार

चेन्नई: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में टीवीके पदाधिकारी गिरफ्तार

चेन्नई: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में टीवीके पदाधिकारी गिरफ्तार
Modified Date: May 6, 2026 / 09:09 pm IST
Published Date: May 6, 2026 9:09 pm IST

चेन्नई, छह मई (भाषा) चेन्नई पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के 35 वर्षीय एक पदाधिकारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान दिनेश उर्फ ‘पाम्बू’ दिनेश के रूप में हुई है। वह कासीमेडु का निवासी है और टीवीके का स्थानीय पदाधिकारी है।

पुलिस के अनुसार यह घटना 23 अप्रैल हुई। उसने बताया कि 10 वर्षीय लड़की अपनी नानी के घर गई हुई थी। दिनेश ने कथित तौर पर नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया और फिर उसे धमकी भी दी।

पुलिस ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब लड़की ने मायलापुर में अपनी एक रिश्तेदार को इस बारे में बताया, जिसके बाद उसके माता-पिता ने तीन मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई।

यह मामला यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत अपराधों से जुड़ा था, इसलिए इसे रायपेट्टा के महिला थाना में स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी दिनेश फरार था। हालांकि, आरोपी के आरके नगर निर्वाचन क्षेत्र के एक मतगणना केंद्र पर होने का पता चला, जहां वह पार्टी के एक उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार कर रहा था।

इसके बाद पुलिस ने मंगलवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

भाषा प्रचेता अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में