मुख्यमंत्री जोसेफ विजय तमिलनाडु विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली
मुख्यमंत्री जोसेफ विजय तमिलनाडु विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली
चेन्नई, 11 मई (भाषा) तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, नौ अन्य मंत्रियों और एडप्पाडी के. पलानीस्वामी सहित नव निर्वाचित विधायकों ने सोमवार को सदन की सदस्यता की शपथ ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष एम.वी. करुपैया ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
विधानसभा में विधायकों के शपथ ग्रहण की कार्यवाही सुबह साढ़े नौ बजे कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष के संक्षिप्त परिचय के साथ शुरू हुई।
मुख्यमंत्री ने विधायक के रूप में सबसे पहले शपथ ली और इसके बाद एन. आनंद तथा आधव अर्जुन सहित नौ मंत्रियों ने विधायक पद की शपथ ग्रहण की।
इसके बाद, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) विधायक दल के नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, पूर्व मुख्यमंत्री व ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) नेता ई. पलानीस्वामी और द्रमुक नेता ओ. पन्नीरसेल्वम, अन्नाद्रमुक सदस्य ए कृष्णमूर्ति और के. पी. अनबलगन सहित अन्य लोगों ने विधायक के रूप में शपथ ली।
भाषा यासिर वैभव
वैभव

Facebook


