Raipur Firing Video: राजधानी में खुलेआम शादी समारोह में फायरिंग, इस BJP नेत्री ने चलाई गोली, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

Raipur Firing Video: राजधानी में खुलेआम शादी समारोह में फायरिंग, इस BJP नेत्री ने चलाई गोली, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

Raipur Firing Video: राजधानी में खुलेआम शादी समारोह में फायरिंग, इस BJP नेत्री ने चलाई गोली, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

Raipur Firing Video/Image Credit: IBC24

Modified Date: May 11, 2026 / 11:47 am IST
Published Date: May 11, 2026 11:43 am IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर के शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल Media पर वायरल
  • वीडियो में भाजपा नेत्री और परिजन बंदूक से फायरिंग करते दिखाई दिए
  • राजधानी में फायरिंग पर प्रतिबंध के बावजूद घटना से पुलिस पर उठे सवाल

रायपुर: Raipur Firing Video छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो (Raipur Firing Video) एक शादी समारोह का है। जिसमे हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाया जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि वीडियो किसी और का नहीं भाजपा नेता का बताया जा रहा है।

दरअसल, एक शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था और इस खुशी के माहौल में भाजपा नेत्री ऋतुपर्ण सिंह, मोनिका सिंह और उनके परिजन बारात के दौरान लंबी बंदूक से हवा में फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक ही बंदूक से दो बार फायरिंग की गई। वीडियो (Raipur Firing Video) सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है और पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं।

आपको बता दें कि राजधानी रायपुर में कमिश्नर सिस्टम सिस्टम लागू की गई है और हर्ष फायरिंग (Raipur Firing Video) पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बाद भी खुलेआम इस तरह का मामला सामने आया पुलिस प्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।

 

 

ये भी पढ़ें :

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.