Rahul Gandhi on PM Modi: ‘PM से अब देश नहीं संभल रहा’, PM मोदी की 7 अपील पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ‘देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं’

Rahul Gandhi on PM Modi: 'PM से अब देश नहीं संभल रहा', PM मोदी की 7 अपील पर भड़के राहुल गांधी, कहा- 'देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं'

Rahul Gandhi on PM Modi: ‘PM से अब देश नहीं संभल रहा’, PM मोदी की 7 अपील पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ‘देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं’

Rahul Gandhi on PM Modi | Photo Credit: IBC24 Customize

Modified Date: May 11, 2026 / 11:39 am IST
Published Date: May 11, 2026 11:38 am IST
HIGHLIGHTS
  • PM मोदी ने देश की जनता से की 7 अपील
  • राहुल गांधी ने बोला हमला
  • अपील को बताया नाकामी का सबूत

नई दिल्ली: Rahul Gandhi on PM Modi पूरी दुनिया इस समय फाइनेंशियल और भू-राजनीतिक टेंशन को झेल रही है। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष, तेल सप्लाई को लेकर अनिश्चितता और वैश्विक बाजार में उथल-पुथल मची हुई है। जिसको लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से कुछ अहम अपीलें की हैं। पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील के जरिए साफ किया है, कि आने वाली खराब स्थिति के लिए अभी से तैयार होना होगा। अब पीएम मोदी के इस अपील को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हमला बोला है।

पीएम मोदी पर राहुल ने साधा निशाना

Rahul Gandhi on PM Modi उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे – सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘ये उपदेश नहीं – ये नाकामी के सबूत हैं। 12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है, क्या खरीदे, क्या न खरीदे, कहां जाए, कहां न जाए। हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि खुद जवाबदेही से बच निकलें। देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं।’

पीएम मोदी ने की थी ये अपील

इसमें उन्होंने कहा था कि जहां तक संभव हो, वर्क फ्रॉम होम को ही प्राथमिकता दें। इसके अलावा उनकी अपील थी कि सोने की खरीद अगले एक साल तक कम कर दें और संभव हो तो बंद कर दें। विदेश यात्रा की बजाय देश में ही घूमने को भी उन्होंने प्राथमिकता दी थी। वहीं स्वदेशी का प्रयोग, सार्वजनिक वाहनों से चलते को बढ़ावा देने की अपील भी उन्होंने की है। उनकी एक अपील किसानों से भी थी कि वे फर्टिलाइजर्स का इस्तेमाल कर दें।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।