मुख्यमंत्री नायडू ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ सिम्हाचलम मंदिर में पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री नायडू ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ सिम्हाचलम मंदिर में पूजा-अर्चना की
विशाखापत्तनम, 28 अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू केंद्रीय मंत्रियों के साथ मंगलवार को सिम्हाचलम स्थित श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर गए और पूजा-अर्चना की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इससे पहले दिन में विशाखापत्तनम के पास तारलुवाडा में 15 अरब अमेरिकी डॉलर के गूगल एआई डेटा सेंटर की नींव रखने के बाद, नायडू ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री पी चंद्रशेखर और राम मोहन नायडू किंजरापू के साथ-साथ राज्य के मंत्रियों के साथ सिम्हाचलम का दौरा किया, जहां उन्होंने दर्शन किए।
अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ नायडू ने केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के साथ आज सिम्हाचलम स्थित श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।’’
मंदिर के पुजारियों के साथ मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गर्भगृह में प्रार्थना की।
दर्शन के बाद, पुरोहितों ने ‘वेद आशीर्वाद’ (वैदिक आशीर्वाद) दिया और गणमान्य व्यक्तियों को ‘तीर्थ प्रसाद’ (पवित्र जल) प्रदान किया।
सिम्हाचलम स्थित श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर आंध्र प्रदेश के प्रमुख हिंदू तीर्थ स्थलों में से एक है, जहां प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
भाषा शोभना पवनेश
पवनेश

Facebook


