Ganga Expressway Inauguration: पीएम मोदी कल करेंगे ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ का उद्घाटन.. 12 जिलों से गुजरेगा 36,230 करोड़ की ये सड़क, अमृत भारत एक्सप्रेस को भी दिखाएंगे हरी झंडी..

Ganga Expressway Inauguration Update: पीएम मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, 12 जिलों को जोड़ेगा 594 किमी लंबा आधुनिक हाईवे

Ganga Expressway Inauguration: पीएम मोदी कल करेंगे ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ का उद्घाटन.. 12 जिलों से गुजरेगा 36,230 करोड़ की ये सड़क, अमृत भारत एक्सप्रेस को भी दिखाएंगे हरी झंडी..

Ganga Expressway Inauguration Update || Image- AI Generated

Modified Date: April 28, 2026 / 07:23 pm IST
Published Date: April 28, 2026 7:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी करेंगे 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
  • 12 जिलों को जोड़ेगा आधुनिक छह लेन हाईवे
  • अमृत भारत एक्सप्रेस को भी दिखाएंगे हरी झंडी

मेरठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मेरठ में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी मंगलवार को उद्घाटन समारोह की तैयारी में जुड़े अफसरों ने दी है। (Ganga Expressway Inauguration Update) यह छह लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है, जिसे भविष्य में आठ लेन तक बढ़ाया जा सकता है। इसे करीब 36,230 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज समेत 12 जिलों से होकर गुजरता है।

घट जाएगी कई शहरों के बीच की दूरी

इस परियोजना का उद्देश्य पश्चिमी, मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच तेज और आसान कनेक्टिविटी देना है। मेरठ के जिलाधिकारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि लोगों में इस एक्सप्रेसवे को लेकर काफी उत्साह है और इससे प्रयागराज और लखनऊ जैसे शहरों तक यात्रा का समय काफी कम होगा।

अयोध्या-मुंबई के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी आज अयोध्या से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। (Ganga Expressway Inauguration Update) यह ट्रेन अयोध्या और अन्य धार्मिक स्थलों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी और यात्रा का समय कम करेगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन में 22 कोच हैं और इसमें कम स्टॉपेज रखे गए हैं। सभी कोचों में सुरक्षा कैमरे लगाए गए हैं और दोनों सिरों पर इंजन होने से इसकी कार्यक्षमता बढ़ गई है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और पर्यावरण के अनुकूल सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है।

IBC24 पर भी दिखेगा CGBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां करें क्लिक 👈🏻

इन्हें भी पढ़ें:-

राष्ट्रमंडल युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के नाम चार स्वर्ण पदक

गूगल का 15 अरब डॉलर का डेटा सेंटर विशाखापत्तनम को एआई केंद्र बनाएगा: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ईंधन आपूर्ति की निगरानी के निर्देश दिए

दक्षिणी चीन में बाढ़ के कारण करीब 200 लोगों को सुरक्षित हटाया गया

मिर्जापुर में चार दिन से लापता युवक का शव नदी के किनारे मिला, प्राथमिकी दर्ज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown