CLOSED

Today Live Breaking News and Updates 28th April 2026: वाराणसी से पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा-महिलाओं के आरक्षण को लागू कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

Today Live Breaking News and Updates 28th April 2026: वाराणसी से पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा-महिलाओं के आरक्षण के अधिकार को लागू कराने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

Today Live Breaking News and Updates 28th April 2026: वाराणसी से पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा-महिलाओं के आरक्षण को लागू कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

pm modi/ image source: ibc24 handle

Modified Date: May 5, 2026 / 11:58 pm IST
Published Date: April 28, 2026 9:03 am IST

भोपाल : PM Modi on Women Reservation Bill: वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और द्रमुक समेत विपक्षी दलों पर महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को रोकने के लिए हमला बोला। मोदी ने कहा कि वह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि महिलाओं के आरक्षण के अधिकार को लागू कराने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दिया ये बयान

संसद में इस विधेयक के गिरने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ”आज इस कार्यक्रम में आप सभी बहनों-बेटियों से एक महायज्ञ की शुरुआत के लिए आशीर्वाद लेने आया हूं।” उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि ”काशी के सांसद, देश के प्रधानमंत्री के तौर पर मुझे देश हित में एक बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आप सबका आशीर्वाद चाहिए। यह बड़ा लक्ष्‍य लोकसभा विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना है।”

महिलाओं को विशेष महत्व देते हुए उन्‍होंने कहा कि ”हमारी काशी माता श्रृंगार गौरी, माता अन्नपूर्णा, माता विशालाक्षी, माता संकटा और मां गंगा जैसी दिव्य शक्तियों की भूमि है, ऐसे में आप सभी बहन बेटियों के इस समागम ने इस अवसर को बहुत दिव्‍य बना दिया।” उन्होंने विपक्षी दलों खासतौर से सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ”अभी कुछ दिन पहले सपा और कांग्रेस जैसे दलों की वजह से हमारा यह प्रयास संसद में सफल नहीं हो पाया लेकिन आप सभी बहनों को फिर से भरोसा दिलाता हूं कि आपके लिए आरक्षण लागू कराने में मैं कोई कोर-कसर नहीं छोड़ूंगा।’’

इन्हें भी पढ़ें:-

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।