दिल्ली मेट्रो में महिला की तस्वीर लेने वाले सीआईएसएफ जवान की यात्रियों से हुई हाथापाई, जवान निलंबित

दिल्ली मेट्रो में महिला की तस्वीर लेने वाले सीआईएसएफ जवान की यात्रियों से हुई हाथापाई, जवान निलंबित

दिल्ली मेट्रो में महिला की तस्वीर लेने वाले सीआईएसएफ जवान की यात्रियों से हुई हाथापाई, जवान निलंबित
Modified Date: August 17, 2026 / 12:58 am IST
Published Date: August 17, 2026 12:58 am IST

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) दिल्ली मेट्रो के एक कोच के भीतर अर्धसैनिक बल के एक जवान की यात्रियों के साथ कथित तौर पर हाथापाई हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक महिला ने जवान पर उसकी तस्वीरें खींचने का आरोप लगाया।

सूत्रों ने बताया कि अपराह्न करीब एक बजे हुई इस घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में महिला को मेट्रो कोच के भीतर इस मुद्दे को लेकर अधिकारी का विरोध करते हुए देखा जा सकता है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संबंधित अधिकारी को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, अधिकारी ने महिला की तस्वीरें खींचने के आरोप से इनकार किया, लेकिन उसके मोबाइल फोन की जांच में कथित तौर पर महिला की तस्वीरें मिलने के बाद कुछ अन्य यात्री भी इस विवाद में शामिल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि यात्रियों ने जवान से तस्वीरें हटाने के लिए कहा। विवाद तब और बढ़ गया जब अधिकारी ने कोच से बाहर निकलने की कोशिश की और तभी कुछ यात्रियों ने उसे रोक दिया, जिसके बाद उनके बीच हाथापाई हो गई।

पुलिस उन परिस्थितियों की जांच कर रही है जिनके कारण यह विवाद हुआ।

सूत्रों ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना


लेखक के बारे में