भारी विरोध के बीच इस राज्य में आज से लागू हो जाएगा नागरिकता संशोधन कानून, 3500 हिंदू शरणार्थियों का होगा पंजीयन

भारी विरोध के बीच इस राज्य में आज से लागू हो जाएगा नागरिकता संशोधन कानून, 3500 हिंदू शरणार्थियों का होगा पंजीयन

भारी विरोध के बीच इस राज्य में आज से लागू हो जाएगा नागरिकता संशोधन कानून, 3500 हिंदू शरणार्थियों का होगा पंजीयन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: December 24, 2019 3:46 am IST

अहमदाबाद: एक ओर जहां देश में नागरिकता संशोधन कानून का भरपूर विरोध हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर गुजरात में सरकार ने सोमवार यानि 24 दिसंबर से सीएए लागू करने का फैसला लिया है। सोमवार को जरात के गांधीधाम और कच्छ में पाकिस्तान से आए 3500 हिंदुओं को नागरिकता दी जाएगी। कहा जा रहा है कि इस मौके पर सीएम इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया भी मौजूद रहेंगे।

Read More: मतगणना स्थल में सुबह से उमड़ी भीड़, प्रत्याशियों के साथ 2 अभिकर्ताओं को जाने की अनुमति, पार्टी मफलर के साथ मोबाइल और गुटखा प्रतिबंधित

मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान और अन्य देशों से भारत आए हिंदू शरणार्थी कच्छ, मोरबी, राजकोट और बनासकांठा में रह रहे हैं। ऐसे नागरिकों का पंजीकरण किए जाने के बाद उनकी पूरी जानकारी केंद्रीय गृहमंत्रालय को भेजी जाएगी।

Read More: गृह विभाग के इस पत्र को लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप, सभी IPS अफसरों को 31 जनवरी तक देना होगा संपत्ति का ब्यौरा

इसके साथ ही गुजरात देश का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा जहां नागरिकता संशोधन कानून लागू किया जाएगा। अधिकांश शरणार्थी सोढ़ा राजपूत समाज से हैं। ये सभी गुजराती भाषा बोलते हैं। पाकिस्तान के सिंध प्रांत से प्रताड़ना के कारण ये शरणार्थी पलायन कर भारत पहुंचे हैं। इनमें से कई ऐसे भी हैं जो पिछले 15-20 सालों से भारत में रह रहे हैं।

Read More: केशकाल घाट से पहले अनियंत्रति होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, मची अफरातफरी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"