प्रधान न्यायाधीश ने सेवानिवृत्त हो रहे न्यायाधीशों को वर्षों की समर्पित सेवा के लिये धन्यवाद दिया

प्रधान न्यायाधीश ने सेवानिवृत्त हो रहे न्यायाधीशों को वर्षों की समर्पित सेवा के लिये धन्यवाद दिया

प्रधान न्यायाधीश ने सेवानिवृत्त हो रहे न्यायाधीशों को वर्षों की समर्पित सेवा के लिये धन्यवाद दिया
Modified Date: May 27, 2026 / 07:43 pm IST
Published Date: May 27, 2026 7:43 pm IST

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय के निवर्तमान न्यायाधीशों न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति पंकज मिथल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और वर्षों की समर्पित सेवा के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

न्यायमूर्ति माहेश्वरी और न्यायमूर्ति मिथल दोनों उच्चतम न्यायालय में आंशिक कार्य दिवसों (एक जून से 12 जुलाई) के दौरान सेवानिवृत्त होंगे।

न्यायमूर्ति माहेश्वरी जहां 28 जून को सेवानिवृत्त होने वाले हैं, वहीं न्यायमूर्ति मिथल 16 जून को अपना पद छोड़ देंगे।

प्रधान न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (एससीएओआरए) द्वारा न्यायमूर्ति माहेश्वरी और न्यायमूर्ति मिथल को विदाई देने के लिए आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, “उन्होंने (न्यायमूर्ति माहेश्वरी और न्यायमूर्ति मिथल ने) हमें दिखाया कि अधिकार दूरी पैदा नहीं करता और उच्च पद किसी व्यक्ति को उन स्थानों और मूल्यों से अलग नहीं करते जिन्होंने उसे आकार दिया है।”

उन्होंने कहा, “न्यायाधीश के रूप में उपस्थित मेरे सहयोगियों की ओर से, संस्था की ओर से, यहां उपस्थित सभी लोगों की ओर से और जो लोग ऑनलाइन हमसे जुड़ रहे हैं, उनकी ओर से, मैं भाई माहेश्वरी और भाई मिथल को उनके वर्षों की गरिमा, सत्यनिष्ठा, संयम और दृढ़ विश्वास के साथ दी गई समर्पित सेवा के लिए धन्यवाद देता हूं।”

भाषा

प्रशांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में