प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी 11 जून को पुणे में विरोध प्रदर्शन करेगी : दीपके

प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी 11 जून को पुणे में विरोध प्रदर्शन करेगी : दीपके

प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी 11 जून को पुणे में विरोध प्रदर्शन करेगी : दीपके
Modified Date: June 8, 2026 / 07:48 pm IST
Published Date: June 8, 2026 7:48 pm IST

छत्रपति संभाजीनगर, आठ जून (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी प्रवेश परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 11 जून को पुणे में प्रदर्शन करेगी।

दीपके ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा, ‘पुणे में मिलते हैं! महाराष्ट्र जिंदाबाद!’

सीजेपी के ‘एक्स’ अकाउंट पर एक अन्य पोस्ट में कहा गया, ‘महाराष्ट्र की शिक्षा राजधानी पुणे में ‘कॉकरोच’ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेंगे। पुणे के कितने ‘कॉकरोच’ शामिल होंगे?’

नेपाल और बांग्लादेश में हाल ही में हुए ‘जेन-जेड’ विरोध प्रदर्शनों के बारे में पूछे जाने पर, दीपके ने रविवार को कहा कि सीजेपी का आंदोलन शांतिपूर्ण रहा है और इसकी तुलना पड़ोसी देशों में हुए प्रदर्शनों से नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि सीजेपी पूरी तरह से ‘जेन-जेड’ के लिए है और यह किसी भी राजनीतिक दल से संबद्ध नहीं होगी।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने छह जून को नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया और देश में कथित पेपर लीक मामलों को लेकर प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में