दिल्ली में सुबह साफ रहा आसमान

दिल्ली में सुबह साफ रहा आसमान

दिल्ली में सुबह साफ रहा आसमान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: February 19, 2021 5:11 am IST

नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने हल्का कोहरा छाए रहने के साथ दिन भर आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे नमी का स्तर 100 प्रतिशत रहा।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा सुरभि रंजन

रंजन


लेखक के बारे में