CM Omar Abdullah Latest News : सीएम उमर अब्दुल्ला ने शांतिपूर्ण माहौल के महत्व पर दिया जोर, पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की हिमायत की
CM Omar Abdullah Latest News : सीएम उमर अब्दुल्ला ने शांतिपूर्ण माहौल के महत्व पर दिया जोर, पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की हिमायत की |

श्रीनगर। CM Omar Abdullah Latest News : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शांतिपूर्ण माहौल के महत्व पर जोर देते हुए शुक्रवार को कहा कि अगर शांति स्थापित नहीं होगी तो अन्य चीजों पर काम करना असंभव हो जाएगा, इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम शांतिपूर्ण स्थिति बनाए रखने में मदद करें। अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की पुरजोर वकालत भी की। उन्होंने कहा, यह वह विधानसभा नहीं है जो हम चाहते हैं। हम एक पूर्ण विधानसभा चाहते हैं, जिसका वादा प्रधानमंत्री ने किया है।
मुख्यमंत्री सदन में उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोल रहे थे। पांच अगस्त 2019 को केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद, पहली बार सोमवार को विधानसभा की बैठक हुई। अब्दुल्ला ने कहा, हम एक केंद्र शासित प्रदेश हैं। जनता द्वारा चुनी गई सरकार को बहुत सारी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, लेकिन शांति, कानून और व्यवस्था बनाए रखने और आतंकवाद से लड़ने की जिम्मेदारी उसके पास नहीं है। उन्होंने कहा, स्थिति को शून्य में सामान्य नहीं किया जा सकता। जनता द्वारा चुनी गई सरकार और सुरक्षा तंत्र के बीच समन्वय को लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए। मैं पुलिस और अर्धसैनिक बलों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम शांति बनाए रखने में उनके साथ हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर शांति नहीं होगी तो अन्य चीजों पर काम करना असंभव हो जाएगा। अब्दुल्ला ने कहा, इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम शांति बनाए रखने में मदद करें। शांति कायम करने के दो तरीके हैं – गिरफ्तारी और ऐसे अन्य उपाय करना, और दूसरा लोगों को शांति में भागीदार बनाकर।
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से, हमारा इन चीजों पर अधिकार नहीं हैं, लेकिन मैंने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा है कि ऐसा तंत्र होना चाहिए, जिससे हम लोगों को असहज किये बिना सुरक्षा बलों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। मुख्यमंत्री की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब 16 अक्टूबर को उनकी सरकार बनने के बाद से आतंकवादी घटनाओं में तेजी से वृद्धि होते देखी गई है।
अब्दुल्ला ने कहा, हमें सम्मान के साथ जीने का अधिकार है…हम राज्य का दर्जा क्यों मांग रहे हैं? हमारी पहचान और संस्कृति को नुकसान पहुंचा है और हमें लगता है कि राज्य का दर्जा इसे बहाल करने का एक तरीका है। अपनी जमीन और संसाधनों पर हमारा अधिकार होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि वह ‘एक्स’ पर बहुत कुछ लिखते हैं, लेकिन वह लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि सोशल मीडिया उपयोगकर्ता उनकी सरकार का एजेंडा तय नहीं करेंगे।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: CM Omar Abdullah stressed the importance of peaceful atmosphere, advocated restoration of full statehood

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm