सवाल आपका है

Indore Nagar Nigam : नगर निगम के एक करोड़ से ज्यादा दस्तावेज होंगे डिजिटल, आज से हो जाएगा काम शुरू

Digital Documents of Indore Nagar Nigam

Digital Documents of Indore Nagar Nigam

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर नगर निगम के एक करोड़ से ज्यादा दस्तावेज डिजिटल होने जा रहे हैं। एक करोड़ से ज्यादा दस्तावेजों से डिजिटलाइजेशन का काम आज से शुरू हो जाएगा। दिल्ली की कंपनी को 2 करोड़ 30 लाख रुपए में पूरा काम दिया गया है। दस्तावेजों के लिए आम लोगों को नगर निगम के चक्कर लगाने से अब मुक्ति मिलेगी। एक क्लिक पर नगर निगम के सभी दस्तावेज सामने आएंगे।

read more : Sikandrabad-Shalimar Train Accident : फिर हादसे का शिकार हुई ट्रेन.. पटरी से उतरी शालीमार सिकंदराबाद एक्सप्रेस, मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी 

निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस कंपनी के द्वारा निगम के एक करोड़ दस्तावेजों को डिजिटल फॉर्मेट में तैयार करने का काम किया जाएगा। काम को 12 महीने की टाइम लिमिट के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ऑनलाइन सिस्टम पर एक क्लिक के माध्यम से लोग डॉक्यूमेंट आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इसके शुभारंभ समारोह के लिए मुख्यमंत्री को भी बुलावा भेजा गया है।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

Exit mobile version