सीएमएफआरआई ने अरब सागर में गहरे समुद्र में रहने वाली मछली की नयी प्रजाति खोजी

सीएमएफआरआई ने अरब सागर में गहरे समुद्र में रहने वाली मछली की नयी प्रजाति खोजी

सीएमएफआरआई ने अरब सागर में गहरे समुद्र में रहने वाली मछली की नयी प्रजाति खोजी
Modified Date: July 3, 2026 / 06:01 pm IST
Published Date: July 3, 2026 6:01 pm IST

कोच्चि, तीन जुलाई (भाषा) केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सीएमएफआरआई) के वैज्ञानिकों ने अरब सागर में गहरे समुद्र में रहने वाली मछली की एक नयी प्रजाति की खोज की है।

सीएमएफआरआई ने एक बयान में कहा कि ‘साइटोप्सिस इंडिका’ (इंडियन डोरी) नाम की नयी पहचानी गई प्रजाति पूर्वी लक्षद्वीप सागर के महाद्वीपीय ढलान पर 350-500 मीटर की गहराई में खोजी गई।

संस्थान ने बताया कि यह मछली ‘साइटोप्सिस’ वंश से संबंधित है, जो समुद्री मछलियों का एक पुराना समूह है और आम तौर पर ‘डोरीज’ के नाम से जाना जाता है।

सीएमएफआरआई के वैज्ञानिक डॉ. रतीश कुमार आर की अगुवाई वाली एक टीम ने पारंपरिक ‘टैक्सोनॉमिक एनालिसिस’ और आधुनिक आणविक तकनीकों के संयोजन से इसकी पुष्टि एक नयी प्रजाति के तौर पर की।

संस्थान ने कहा कि हिंद महासागर में पाई जाने वाली मछली की पहचान अब तक ‘साइटोप्सिस रोजिया’ के तौर पर की जाती रही है।

हालांकि, हाल के एक अध्ययन से यह पता चला है कि ‘साइटोप्सिस रोजिया’ सिर्फ अटलांटिक महासागर तक ही सीमित है, जबकि भारतीय नमूनों से एक अलग प्रजाति का पता चला है।

खोज से संबंधित रिपोर्ट ‘इंडियन जर्नल ऑफ फिशरीज’ के ताजा अंक में प्रकाशित हुई है।

संस्थान ने कहा कि इस खोज से भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट के पास अरब सागर के गहरे पानी में पहले से अज्ञात समुद्री जीवन को दर्ज करने की अपार संभावनाओं का पता चलता है।

भाषा

नेत्रपाल नरेश

नरेश


लेखक के बारे में