‘कॉकरोच’ गंदा कीड़ा, आसानी से कुचल दिया जाता है : हरियाणा के मंत्री विज

‘कॉकरोच’ गंदा कीड़ा, आसानी से कुचल दिया जाता है : हरियाणा के मंत्री विज

‘कॉकरोच’ गंदा कीड़ा, आसानी से कुचल दिया जाता है : हरियाणा के मंत्री विज
Modified Date: June 7, 2026 / 09:31 pm IST
Published Date: June 7, 2026 9:31 pm IST

चंडीगढ़, सात जून (भाषा) हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को अपना नाम बदलने की सलाह देते हुए कहा कि तिलचट्टा एक बहुत ही गंदा कीड़ा है, जिसे देखकर एक छोटा बच्चा भी चप्पल से कुचल देता है।

लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी लड़ाई लड़ने का अधिकार होने की बात स्वीकार करते हुए ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री विज ने कहा कि ‘कॉकरोच’ शब्द एक गंदे कीड़े से जुड़ा हुआ है, इसलिए किसी संगठन या समूह को इससे नहीं जुड़ना चाहिए।

विज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कॉकरोच एक बहुत गंदे कीड़े का नाम है। इसको छोटा बच्चा भी देखकर चप्पल से कुचल देता है। संघर्ष करो, ये प्रजातंत्र में सबको अधिकार है, परंतु अपना नाम बदल दो।’’

सीजेपी ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया, जिसमें आयोजकों के अनुसार, कई राज्यों के प्रदर्शनकारियों ने भाग लिया। इसमें छात्रों, शिक्षकों और कार्यकर्ताओं ने भाषण दिए और केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा संबंधी मुद्दों से निपटने के तरीके की आलोचना की।

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने समूह के प्रदर्शन में भाग लेने वाले ‘हजारों’ लोगों को धन्यवाद दिया और आगाह किया कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सात दिन के भीतर पद से नहीं हटाया गया या उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो आंदोलन जारी रहेगा।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में