पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में ठंड से राहत नहीं

पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में ठंड से राहत नहीं

पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में ठंड से राहत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: February 8, 2021 10:05 am IST

चंडीगढ़, आठ फरवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर ठंड का प्रकोप जारी रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के आदमपुर में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सबसे ठंडा स्थान रहा।

अमृतसर में 5.5 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में पांच डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 5.8 डिग्री सेल्सियस और हलवारा में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

लुधियाना, पटियाला और गुरदासपुर में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

भाषा यश नीरज

नीरज


लेखक के बारे में