कोलेजियम की सिफारिश मानी, केंद्र ने दी जोसफ की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति को हरी झंडी
कोलेजियम की सिफारिश मानी, केंद्र ने दी जोसफ की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति को हरी झंडी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोलेजियम की सिफारिश के अनुसार उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस केएम जोसेफ को पदोन्नति देकर सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाने के लिए मंजूरी दी। इस निर्णय के साथ ही, केंद्र सरकार और न्यायपालिका के बीच इस संबंध में चल रही तनातनी अब खत्म हो गई है।
इसके साथ ही केंद्र ने मद्रास हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस इंदिरा बनर्जी और ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति विनीत सरन को भी पदोन्नति देकर सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किए जाने को भी जज बनाने की स्वीकृति दे दी है। प्रधान न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाले कोलेजियम ने 10 जनवरी को न्यायाधीश जोसेफ को पदोन्नति देकर सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की थी।
यह भी पढ़ें : किशोरियों को पोषण आहार नहीं देने का आदेश, दिया शिशु मृत्यु दर में कमी का हवाला
इससे पहले सरकार ने वरिष्ठता का हवाला देते हुए 30 अप्रैल को कोलेजियम की सिफारिश लौटा दी थी। तब इशारों में यह भी कहा गया था कि कई हाईकोर्ट प्रतिनिधित्व नहीं मिला जबकि न्यायमूर्ति जोसेफ की पदोन्नति क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के सिद्धांत के खिलाफ होगी।
बताया जा रहा है कि तीनों नव-नियुक्त न्यायाधीशों का नियुक्तिपत्र सोमवार को जारी किया जा सकता है। तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 25 हो जाएगी। इसके बाद भी सुप्रीम कोर्ट में 6 जजों का पद रिक्त रहेगा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


