‘जेन-जी’ से जुड़ने की राहुल की नई पहल, इंस्टाग्राम पर शुरू किया ‘आस्क मी एनीथिंग’ सत्र

‘जेन-जी’ से जुड़ने की राहुल की नई पहल, इंस्टाग्राम पर शुरू किया ‘आस्क मी एनीथिंग’ सत्र

‘जेन-जी’ से जुड़ने की राहुल की नई पहल, इंस्टाग्राम पर शुरू किया ‘आस्क मी एनीथिंग’ सत्र
Modified Date: August 6, 2026 / 08:16 pm IST
Published Date: August 6, 2026 8:16 pm IST

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘जेन-जी’ के बीच अपनी पहुंच को बढ़ाने के मकसद से एक नई पहल करते हुए बृहस्पतिवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ (मुझसे कुछ भी पूछिए) सत्र की शुरुआत की।

गांधी ने अपनी इस पहल के तहत युवाओं को संवाद के लिए आमंत्रित किया है।

राहुल गांधी ने युवाओं से इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से अपने सवाल भेजने का आग्रह करते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने अपनी इस पहल का लिंक सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा, ‘‘छात्रों, जेन-जी, मैं आपकी बात सुनने के लिए यहां हूं। इंस्टाग्राम पर मुझसे कुछ भी पूछिए, मैं जितने संभव होंगे उतने सवालों के जवाब दूंगा।’’

यह पहल ऐसे समय की गई है जब एक दिन पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन छात्रों के एक समूह से मुलाकात की थी जिन्होंने पिछले महीने प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे पर तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था और 20 जुलाई को कथित पुलिस कार्रवाई का सामना किया था।

भाषा हक हक अमित

अमित


लेखक के बारे में