जांच आयोग ने ‘अनियमितताओं’ को लेकर पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक एजेंसियों का दौरा किया

जांच आयोग ने ‘अनियमितताओं’ को लेकर पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक एजेंसियों का दौरा किया

जांच आयोग ने ‘अनियमितताओं’ को लेकर पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक एजेंसियों का दौरा किया
Modified Date: August 12, 2026 / 10:55 pm IST
Published Date: August 12, 2026 10:55 pm IST

कोलकाता, 12 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल की पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार के समय सांस्कृतिक मामलों के विभाग में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में एक जांच आयोग ने पश्चिम बंग बांग्ला अकादमी और चारू कला अकादमी का बुधवार को दौरा किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बांग्ला अकादमी बांग्ला भाषा के लिए राज्य सरकार की एक नियामक संस्था है, जबकि चारु कला अकादमी ललित कलाओं को बढ़ावा देती है। ये दोनों ही सूचना और संस्कृति मामलों के विभाग के अंतर्गत काम करती हैं।

सेवानिवृत न्यायाधीश बिस्वजीत बसु की अध्यक्षता वाले आयोग के सदस्य-सचिव एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के. जयरामन ने इन संस्थानों के अधिकारियों से बात की।

जयरामन ने कहा, ‘‘हमें सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के बारे में कुछ शिकायतें मिली हैं। आज हमने बांग्ला अकादमी और चारु कला अकादमी का दौरा किया।’’

उन्होंने किसी भी व्यक्ति काम नाम लेने अथवा शिकायत के ब्योरे के बारे में बताने से इनकार कर दिया, लेकिन इतना जरूर कहा, ‘‘किसी को बख्शा नहीं जायेगा।’’

भाषा राजकुमार अमित

अमित


लेखक के बारे में