कांग्रेस ने किया GST के मिडनाइट सेशन का बहिष्कार
कांग्रेस ने किया GST के मिडनाइट सेशन का बहिष्कार
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुलाकात के बाद कांग्रेस ने आज रात होने वाले जीएसटी के मिडनाइट सेशन के बहिष्कार का फैसला किया है. पार्टी के राज्यसभा में चीफ व्हिप सत्यव्रत चतुर्वेदी ने कहा कि हम आधी रात के जीएसटी कार्यक्रम में हिस्सा लेने नहीं जाएंगे. कांग्रेस पार्टी ने इसके बहिष्कार का फैसला किया है.
जीएसटी शो का वहिष्कार को लेकर बकायदा कांग्रेस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. जिसमें कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि देश में गोरक्षकों के तांडव पर पीएम मोदी को केवल चिंता जताने से कुछ नहीं होने वाला है, उन्हें सख्त कदम उठाने चाहिए. सरकार केवल दिखावे की कार्रवाई कर रही है. कांग्रेस नेता की मानें तो देश में गाय पालने वालों से खौफ और डर का माहौल है. पीएम मोदी को इस मामले पर बयान देना चाहिए. बता दें कि टीएमसी और डीएमके द्वारा बॉयकाट का फैसला लिए जाने के बीच कांग्रेस ने गुरुवार को इस बारे में फैसला लिया है.
इसी मामले पर बात करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच बातचीत के बाद ही कांग्रेस ने अपना अंतिम फैसला लिया. पार्टी के दूसरे सीनियर नेताओं का भी मानना है कि व्यापारियों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए पार्टी को जीएसटी के आधी रात वाले कार्यक्रम में नहीं शामिल होना चाहिए.

Facebook


