दुर्गा पूजा में मांसाहार छोड़ने संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई

दुर्गा पूजा में मांसाहार छोड़ने संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई

दुर्गा पूजा में मांसाहार छोड़ने संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई
Modified Date: September 8, 2026 / 03:39 pm IST
Published Date: September 8, 2026 3:39 pm IST

कोलकाता, आठ सितंबर (भाषा) कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई ने बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन छोड़़ने की कथित अपील को लेकर उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उनकी टिप्पणी से बंगालियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तथा इसका उद्देश्य सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना है।

यहां भवानीपुर थाने के प्रभारी अधिकारी को दी गई शिकायत में दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया कि शास्त्री ने पांच सितंबर को हावड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणियां की थीं।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ने शिकायत में कहा, ‘‘हम आपसे अनुरोध करते हैं कि तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की जाए और आवश्यक गिरफ्तारियों के साथ प्राथमिकी दर्ज की जाए।’’

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ये टिप्पणियां समाज में अशांति पैदा कर सकती हैं और लोकतांत्रिक भावना के खिलाफ हैं।

बागेश्वर बाबा के नाम से लोकप्रिय धीरेंद्र शास्त्री ने बंगालियों से दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान मांसाहारी भोजन छोड़ने की अपील की थी। उन्होंने धार्मिक अवसरों पर मांस खाने वाले लोगों को ‘‘पाखंडी’’ कहा था।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में