Rohit Sharma Show: बल्ला छोड़ा, अब टीवी पर मचाएंगे धमाल! इस शो पर दिखेगा ‘हिटमैन’ का नया अंदाज, जानें कब और कहां देख पाएंगे
Rohit Sharma Show: रोहित शर्मा अब क्रिकेट के बाद टीवी पर नजर आने वाले हैं। उनका नया शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' 19 सितंबर से शुरू होने वाले हैं। इस शो में रोहित शर्मा का मस्ती भरा और अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा। वहीं इस शो को लेकर प्रशंसक भी काफी उत्साहित हैं।
(Rohit Sharma Show/ Image Credit: sonytvofficial Instagram)
- रोहित शर्मा टीवी पर नई पारी शुरू करेंगे।
- नया शो 19 सितंबर 2026 से आएगा।
- शो का नाम ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ है।
Rohit Sharma Show: भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अब क्रिकेट के मैदान के बाद टीवी (Rohit Sharma Show) पर नजर आने वाले हैं। रोहित जल्द ही अपने नए रियलिटी शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा‘ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे। यह शो सोनी टीवी पर प्रसारित होगा और इसमें रोहित का एक ऐसा अंदाज देखने को मिलेगा जो क्रिकेट फैंस ने पहले शायद ही देखा होगा। क्रिंकेट की दुनिया में ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा अब मनोरंजन की दुनिया में अपनी नई पारी शुरू करने के लिए तैयार है।
प्रोमो में दिखा रोहित का मजेदार अंदाज
शो का नया प्रोमो भी सामने आ चुका है, जिसमें रोहित शर्मा (Family Full House With Rohit Sharma) अपने खास और मजाकिया अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो में उनके मशहूर ‘गार्डन’ और ‘गली क्रिकेट’ वाले डायलॉग्स का भी जिक्र किया गया है। फैंस रोहित से बार-बार उनका वायरल ‘गार्डन’ वाला डायलॉग बोलने की मांग करते हैं। इस पर रोहित मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि सिर्फ दो लाइन बोलने से वह इतने वायरल हो गए, तो पूरा शो आने के बाद क्या होगा। प्रोमो से साफ है कि शो में क्रिकेट के साथ खूब मस्ती और मनोरंजन भी देखने को मिलेगा।
इस तारीख से देख सकेंगे शो
रोहित शर्मा का यह नया शो (Family Full House With Rohit Sharma) 19 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। दर्शक इसे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर देख सकेंगे। इसके अलावा शो की स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर भी होगी। यह एक फैमिली एंटरटेनर शो है, जिसमें रोहित शर्मा का क्रिकेट से हटकर अलग रूप देखने को मिलेगा। ऐसे में उनके फैंस के लिए यह शो बेहद खास होने वाला है।
क्रिकेट में भी शानदार रहा सफर
रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए बल्लेबाज के साथ-साथ कप्तान के रूप में भी बड़ी भूमिका निभाई है। उनकी कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। इसके बाद वह 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे। अब क्रिकेट की दुनिया में यह उपलब्धि हासिल करने के बाद रोहित टीवी पर अपनी नई पहचान बनाने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Mirzapur The Movie Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का जलवा! सिर्फ 4 दिन में 100 करोड़ के पार, ‘आवारापन 2’ का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
- MBBS Intern Doctors Protest: इंटर्न डॉक्टरों पर लाठीचार्ज से भड़का गुस्सा, नाराज प्रदर्शनकारियों ने खोला मोर्चा, दोषी अधिकारियों पर की कार्रवाई की मांग
- IAS Anil Kumar Damor Passes Away: प्रदेश के तेज-तर्रार IAS ऑफिसर का हुआ निधन, इन जिलों में संभाल चुके थे कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Facebook


