UP Cyber Fraud Case: महिला सिपाही ने खोली पुलिसकर्मियों की पोल! लगाया सनसनीखेज आरोप, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
UP Cyber Fraud Case: महिला सिपाही ने खोली पुलिसकर्मियों की पोल! लगाया सनसनीखेज आरोप, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
UP Cyber Fraud Case | Photo Credit: AI
- 60 लाख की ठगी
- महिला कांस्टेबल ने लगाया आरोप
- सिविल लाइंस थाना में रिपोर्ट
प्रयागराज: UP Cyber Fraud Case उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला कांस्टेबल ने पूर्व साइबर थाना प्रभारी और एक सिपाही पर ठगी का आरोप लगाया है और साइबर क्राइम थाने में FIR करा दी है। घटना के बाद अब पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। (woman constable bribery case)
60 लाख रुपए की ठगी
UP Cyber Fraud Case मिली जानकारी के अनुसार, मामला सिविल लाइंस थाना (Civil Lines police case) क्षेत्र का है। नियुक्ति आंतरिक जांच प्रकोष्ठ संबद्ध थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) में तैनात महिला सिपाही नीशू सिंह ने बताया कि पिछले साल उनके भाई मानवेंद्र सिंह के साथ 60 लाख रुपए की ठगी हुई थी। जिसके बाद 28 मई 2025 को साइबर थाने में मामला दर्ज कराई गई थी। उस वक्त साइबर थाने के प्रभारी ओम नारायण गौतम मामले की जांच कर रहे थे।
महिला सिपाही का आरोप है कि कई बार विवेचना की जानकारी लेने के बावजूद मामले में कोई खास प्रगति नहीं हुई। बाद में जांच अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक गंगा प्रसाद को सौंप दी गई। लेकिन तत्कालीन विवेचक ने जांच से संबंधित दस्तावेज एक माह बाद भी नहीं दिए।
रकम ट्रांसफर कराने के बदले 20 प्रतिशत कमीशन का आरोप
महिला सिपाही ने बताया कि दो अप्रैल 28 अप्रैल 2025 तक नेशनल साइबर रिपोर्टिंग पोर्टल पर उसने खुद शिकायत दर्ज की थी। जिसके आधार पर 33 लाख रुपये फ्रीज हुआ था। इन पैसों को खाते में ट्रांसफर करने का आदेश भी दिया गया था, लेकिन रकम ट्रांसफर नहीं की गई। उनका आरोप है कि तत्कालीन साइबर थाना प्रभारी ओम नारायण गौतम और सिपाही अभिषेक कुमार ने रकम ट्रांसफर कराने के बदले कुल रकम का 20 प्रतिशत कमीशन मांगा। आरोप है कि दबाव में उन्होंने 4.20 लाख रुपये भी दे दिए।
महिला सिपाही ने रुपये वापस कराए जाने के साथ ही दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात अधिकारियों से कही, जिसके बाद सिविल लाइंस पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: देश की राजधानी में मौत की ‘इमारत’! हॉस्टल की बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत, आखिर कब तक हादसों के बाद सब कुछ ठीक करने का दावा करता रहेगा सिस्टम?
- Contract Employees Salary Increase: बढ़ गई संविदा कर्मियों की सैलरी.. इन टीचर्स के मानदेय में भी बड़ा इजाफा, भाजपा सरकार की नवरात्रि से पहले बड़ी सौगात
- शह मात The Big Debate: ‘शहीद’ वाला प्रोपेगेंडा.. दिमागी नक्सली या सियासी एजेंडा! वायरल वीडियो पर छत्तीसगढ़ में नया वबाल, माओवादियों को शहीद बताने वाला आखिर कौन?

Facebook


