हिंसा पर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कहा- भाजपा, RSS और पुलिस ने दिल्ली को आग के हवाले किया, ये शर्म की बात…

हिंसा पर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कहा- भाजपा, RSS और पुलिस ने दिल्ली को आग के हवाले किया, ये शर्म की बात...

हिंसा पर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कहा- भाजपा, RSS और पुलिस ने दिल्ली को आग के हवाले किया, ये शर्म की बात…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: February 25, 2020 11:58 am IST

नई दिल्ली। नागरिकता कानून को लेकर देश की राजधानी दिल्ली हिंसा की आग में जल रही है। आधा दर्जन से ज्यादा इलाकों में स्थिति को काबू करने के लिए धारा 144 लगाई गई। रविवार के बाद सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद आज लोग घर से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं।

Read More News: शादी सीजन की शुरूआत से पहले जेवरात खरीदने वालों कें लिए खुशखबरी, सोने के दामो..
इस हिंसक घटना को लेकर अब राजनीकित नेताओं के बयान समाने आ रहे हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बयान आने के बाद कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पुलिस, RSS और भाजपा को हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।

Read More News: खराब प्रदर्शन के बाद विराट की बेहतर सलाह, घबराकर और ज्यादा सावधानी

समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई से चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा- इससे ज़्यादा शर्म की बात कुछ और नहीं हो सकती,जो था वो भी लुट गया। ये माना जाता था कि देश की राजधानी दिल्ली सुरक्षित है लेकिन कल सोमवार को तो इन्होंने राजधानी को आग के हवाले कर दिया। जो मौजपुर,जाफ़राबाद,करावल नगर में हुआ वो पुलिस, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा ने मिलकर कराया है।

Read More News: बड़े पैमाने में हो रही थी अफीम की खेती, पुलिस और प्रशासन की टीम ने …

इस बयान से पहले आज सोनिया गांधी ने भी दिल्ली की जनता को शांति बनाए रखने की अपील की। एएनआई से चर्चा के दौरान सोनिया ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने और धर्म के आधार पर भारत को विभाजित करने की कोशिश कर रही ताकतों के बुरे इरादों को हराने की अपील करता हूं। उन्होंने हिंसा में हेड कांस्टेबल रतन लाल की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति एकजुटता जताई है।

Read More News: रायपुर-नागपुर नेशनल हाइवे की सड़क धंसने से अनियंत्रित होकर गड्ढे मे…


लेखक के बारे में