कांग्रेस सांसद ने वैश्विक ऊर्जा संकट से निपटने की रणनीति पर केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा
कांग्रेस सांसद ने वैश्विक ऊर्जा संकट से निपटने की रणनीति पर केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा
चंडीगढ़, 24 मार्च (भाषा) कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने मंगलवार को कहा कि देश को मौजूदा वैश्विक संकट से निपटने के लिए एक स्पष्ट रणनीति की आवश्यकता है और उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हालिया भाषण पर सवाल उठाए।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव ने कहा कि अपने लंबे भाषण के बावजूद, प्रधानमंत्री आम जनता की प्रमुख चिंताओं को संबोधित करने में विफल रहे।
सैलजा ने कहा कि देश के नागरिक जानना चाहते हैं कि देश के पास कितना ऊर्जा संसाधन हैं और वह कितने समय तक चलेगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को रणनीतिक भंडार की स्थिति और भविष्य में आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए।
उन्होंने भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों, विशेष रूप से अमेरिका के साथ संबंधों और रूस से तेल आयात जारी रहने के सवाल के बारे में भी स्पष्टता मांगी।
उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर सरकार की चुप्पी चिंताजनक है।
सैलजा ने दावा किया कि देश के कई हिस्सों में गैस वितरण एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें और ईंधन आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता लोगों में चिंता पैदा कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार को नागरिकों को आश्वस्त करना चाहिए कि स्थिति नियंत्रण में है।
सैलजा ने कहा कि पुरानी नीतियों का हवाला देना पर्याप्त नहीं है और देश को गहराते वैश्विक संकट से निपटने के लिए एक नई और प्रभावी कार्य योजना की आवश्यकता है।
भाषा
राखी नरेश
नरेश

Facebook


