कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, लोकसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, लोकसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, लोकसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: March 14, 2019 2:22 am IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2019 के मतदान की तारीख घोषित कर दी है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई है, इसी क्रम में दिल्ली में आज कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। और इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी।

ये भी पढ़ें:मसूद अजहर पर चीन ने फिर लगाया अड़ंगा, वैश्विक आतंकवादी प्रस्ताव पर लगाई रोक

इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें महाराष्ट्र की 5 और उत्तरप्रदेश की 16 सीटें हैं। उत्तरप्रदेश के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर को मुरादाबाद से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए नाना पटोले को नागपुर से टिकट दिया गया है। नागपुर से नितिन गडकरी मौजूदा सांसद है।

ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कुछ बड़े फैसले हो सकते हैं। जिसके चलते आज की बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


लेखक के बारे में