राम मंदिर निर्माण का काम शुरू, 31 जनवरी को पूरे छत्तीसगढ़ से समर्पण राशि के लिए किया जाएगा संपर्क- चंपत राय

राम मंदिर निर्माण का काम शुरू, 31 जनवरी को पूरे छत्तीसगढ़ से समर्पण राशि के लिए किया जाएगा संपर्क- चंपत राय

राम मंदिर निर्माण का काम शुरू, 31 जनवरी को पूरे छत्तीसगढ़ से समर्पण राशि के लिए किया जाएगा संपर्क- चंपत राय
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: January 28, 2021 11:01 am IST

नई दिल्ली। व्हीएचपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। नींव के लिए सारी रिसर्च पूरी हो चुकी है। देश की नामी कम्पनियों ने इस पर रिसर्च किया है। 

पढ़ें- ओशो पर बन रही फिल्म, रजनीश के किरदार में नजर आएंगे …

इसमें भविष्य में बाढ़ और भूकंप की चुनौती से निपटने की तैयारी भी शामिल है। 12 मीटर नीचे तक मलवा भरा है, उसे हटाया जा रहा है। देश के तमाम बड़े भवन वैज्ञानिक और विशेषज्ञ इस काम में शामिल है। चंपत राय के मुताबिक निर्माण में कहीं भी लोहा का इस्तेमाल नहीं होगा।

पढ़ें- पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पदभार ग्रहण सम.

चंपत राय ने आगे जानकारी दी है कि भारत सरकार ने दान राशि का 50 फीसदी को कर मुक्त कर दिया है। सभी समर्पण राशि बैंक खातों में जमा हो रहे हैं। 31 जनवरी को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के समाज से समर्पण राशि के लिये संपर्क करेंगे। राय के मुताबिक यह गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज होने लायक काम होगा।

पढ़ें- CM भूपेश बघेल ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर कुश…

चंपत राय ने कांग्रेस के 14 हजार करोड़ के फंड का हिसाब मांगने पर भी बयान दिया है कि आर्थिक आरोप पर जवाब नहीं देते। आयकर विभाग को जांच करना चाहिए।  जो आरोप लगाते हैं वो 14 हजार करोड़ देखे भी हैं क्या।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी का लक्ष्य पूरा किया, 9…

मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख गांव से, 14 करोड़ परिवार का समर्थन प्राप्त होगा। 500 साल के संघर्ष के बाद भगवान को उनका जन्मस्थान प्राप्त हुआ है। जन्मस्थान की अदला बदली नहीं हो सकती। इस निर्माण से बाबर आक्रांता का निशान मिट जाएगा। बाबर के आक्रमण के कलंक को हटाया गया है।

 


लेखक के बारे में