Corona Virus Again in India: भारत में एक बार कोरोना की एंट्री, इस राज्य में दो लोगों की मौत से हड़कंप, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Ads

भारत में एक बार कोरोना की एंट्री, इस राज्य में दो लोगों की मौत से हड़कंप, सरकार ने जारी की एडवाइजरी, Corona Virus Again in India

  •  
  • Publish Date - July 13, 2026 / 10:15 PM IST,
    Updated On - July 13, 2026 / 10:26 PM IST

भुवनेश्वर। Corona Virus Again in India आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत के बाद पड़ोसी राज्य ओडिशा ने एहतियात के तौर पर सतर्कता बढ़ा दी है। राज्य सरकार ने निगरानी और कोविड जांच तेज करने के साथ सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि ओडिशा में फिलहाल कोरोना का कोई सक्रिय मामला सामने नहीं आया है।

Corona Virus Again in India स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार आंध्र प्रदेश में बढ़ते मामलों और दोनों राज्यों के बीच लोगों की आवाजाही को देखते हुए संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अब तक ओडिशा में लिए गए सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में हाल के दिनों में कोरोना के कई नए मामले सामने आए हैं। 9 जुलाई को एक 46 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके अलावा एक अन्य मरीज की भी संक्रमण से मौत होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद वहां रैपिड रिस्पॉन्स टीमें तैनात कर दी गई हैं और अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इधर, ओडिशा सरकार ने सभी अस्पतालों से कहा है कि गंभीर सांस संबंधी बीमारी (SARI) वाले प्रत्येक मरीज का कोरोना टेस्ट अनिवार्य रूप से किया जाए। वहीं, फ्लू जैसे लक्षण (ILI) वाले प्रत्येक 100 मरीजों में कम से कम पांच की कोविड जांच की जाएगी। किसी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा, ताकि संक्रमण के वैरिएंट की पहचान की जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को जांच, निगरानी और रिपोर्टिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर आइसोलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने और संदिग्ध मरीजों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क रहें। बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। नियमित रूप से हाथ धोने और साफ-सफाई बनाए रखने की भी सलाह दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

  1. iQOO 16 Launch Date: न बैटरी खत्म होने का डर, न गेमिंग में रुकावट! धांसू बैटरी और डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप से लैस ये फोन देगी फ्लैगशिप फोन्स को भी कड़ी टक्कर
  2. CG Vidhan Sabha Monsoon Session Sthagit : विधानसभा में राम मंदिर पर जोरदार हंगामा! अध्यक्ष ने इस वजह से किया चर्चा से किया इनकार, अब कल था स्थगित हुई कार्यवाही 
  3. Kashi Mahadev: आख़िर क्यों छोड़ा महादेव ने अपना प्रिय कैलाश पर्वत? जानिए, क्यों पूरी पृथ्वी पर केवल काशी ही बनी शिव-पार्वती का स्थायी धाम?

ताजा खबर